जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की नहटौर शाखा के अंतर्गत कार्यरत सीएसपी सुजीव कुमार को सोशल सिक्योरिटी स्कीम में उत्कृष्ट कार्य करने पर बिजनौर स्थित रिजनल कार्यालय में रिजनल मैनेजर अमित शुक्ला ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक (एफआई) दुर्गेश कुमार, उप प्रबंधक (एफआई) राजीव गौतम, पे-पॉइंट एरिया हेड सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएसपी प्रशांत शर्मा, विष्णु कुमार, नवनीत कुमार, दीपक कुमार, जितेन्द्र सिंह, नकुल कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य सीएसपी को भी सम्मानित करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की सलाह दी गई। read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/नहटोर शाखा प्रबंधक पुष्कर सिंह ने भी अच्छा कार्य करने वाले सी एस पी को बधाई दी है।