गाजियाबाद में को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एस0आई0एच) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार, तकनीकी कौशल, रचनात्मक सोच एवं समस्या-समाधान की दिशा में कार्य करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश गोयल एवं डीन-एकेडमिक्स डॉ. मनोरमा शर्मा, डा0 आभा वत्स सहित ज्यूरी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने तकनीकी ज्ञान एवं रचनात्मक विचारों का उपयोग करते हुए समाजोपयोगी और व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/आंतरिक हैकाथॉन में विद्यार्थियों की कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन खुशबु पाण्डे द्वारा किया गया।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश गोयल ने कहा, “स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच, तकनीकी ज्ञान और नवाचार को वास्तविक समस्याओं के समाधान में परिवर्तित करने का अवसर प्रदान करता है।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागी टीमों, ज्यूरी सदस्यों, संकाय सदस्यों एवं स्टाफ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। आरकेजीआईटीएम में आयोजित किया गया है।