कानपुर देहात – डेरापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुआ में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा ग्रामीणों को संस्था के जनहित कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कमेटी में विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया। प्रांशु यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहित सिंह को उपाध्यक्ष, सपना सिंह को महासचिव, संजय सिंह को महामंत्री, गजेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, सत्यम सिंह, जाकिर हुसैन और दिलीप सिंह को मंत्री पद दिया गया। वहीं हिमांशु कुमार को संगठन मंत्री, राघवेंद्र सिंह को सलाहकार मंत्री, अमन कुमार को मीडिया प्रभारी, जय सिंह, सीनू सिंह, सुधा देवी, मंजू देवी, रोहन सिंह तथा अभिषेक को सचिव बनाया गया।read more:https://khabarentertainment.in/online-training-of-public-service-center-operators-regarding-census-2027-adm-gave-important-instructions/
पद प्राप्त करने पर सभी नव-मनोनित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ग्राम पंचायत महुआ अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) रागिनी गौतम, जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण/प्रभारी सिकंदरा विधानसभा पवन चौहान, जिलाध्यक्ष कानपुर देहात चरण सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश गौतम, जिला महासचिव मुन्ना यादव, जिला सचिव अवधेश यादव, जिला संगठन मंत्री कविता बिश्नोई, प्रभारी रानियां शिशुपाल सिंह, अध्यक्ष सिकंदरा विधानसभा रामदास गौतम, सचिव सिकंदरा विधानसभा गोरेलाल राजपूत, अध्यक्ष खानपुर दिलवल राज कुमार सिंह, जयपाल सिंह यादव, अभिजीत सिंह (रतियापुर), प्रेमलता, राधा कश्यप, राखी यादव, सत्येंद्र कुमार उर्फ राजू यादव, अभिषेक सिंह राजावत, कपिल यादव, विवेक मिश्रा, नारायण मिश्रा, शिशुपाल सिंह, संजय कुमार पाल, विद्यासागर दिवाकर, शैलेंद्र यादव, रामदास दिवाकर, विद्याराम दोहरे, शंकर सिंह सागर, कैलाश, सर्वेश दिवाकर, निखिल यादव, राजकुमार प्रजापति, रामू कुमार, शिवम सागर, आनंद कुमार, सिद्धार्थ, अजीत, बृजेंद्र कुमार, प्रशांत सिंह, अंशु यादव, अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।