गाजीपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में शनिवार को गाजीपुर में भी विभिन्न स्थानों पर छात्रों एवं अन्य लोगों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। पूरे घटनाक्रम पर पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ सतर्क निगरानी बनाए रखी।
पीजी कॉलेज चौराहा, गोरा बाजार पर छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल की तैनाती रही।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से लगातार संवाद स्थापित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी और प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न कराया।पुलिस प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह न फैल सके।प्रशासन के अनुसार जनपद में सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।