लखीमपुर खीरी: सीज बस में फंसे यात्रियों का हंगामा, बच्चों और महिलाओं ने मांगी मंजिल तक पहुंचाने की व्यवस्था

लखीमपुर खीरी में बहराइच से जालंधर (पंजाब) जा रही एक निजी बस को कथित रूप से क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण आरटीओ विभाग ने सीज कर दिया। यात्रियों के अनुसार कार्रवाई शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की गई। बस में बड़ी संख्या में महिलाएं, छोटे-छोटे बच्चे और अन्य यात्री सवार थे।यात्रियों का आरोप है कि बस चालक और परिचालक उनसे पूरा किराया पहले ही ले चुके हैं।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ लेकिन बस सीज होने के बाद उन्हें बीच रास्ते में छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि अब उनके पास खाने-पीने या दूसरी बस से सफर करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं बचे हैं।परेशान यात्रियों ने आरटीओ कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि उन्हें सुरक्षित उनकी मंजिल जालंधर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। यात्रियों का कहना है कि कार्रवाई का खामियाजा निर्दोष यात्रियों को नहीं भुगतना चाहिए। फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई और यात्रियों की व्यवस्था किए जाने का इंतजार है।
ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *