प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र रावत और मंत्री अवधेश श्रीवास्तव का हुआ भव्य स्वागत

बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के बदोसराय कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह रावत, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव एवं पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी का भव्य स्वागत किया। विधानसभा रामनगर क्षेत्र में नवनियुक्त पदाधिकारियों के पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम भाजपा सिरौलीगौसपुर मंडल के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व भाजपा नेता नीरज वर्मा ने किया। स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए नेताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बाराबंकी में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव की संगठन में आवश्यकता थी, इसलिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बाराबंकी की छह में से तीन विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब पार्टी का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह सीटों पर विजय प्राप्त करना है।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/ इसके लिए अभी से संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है और चुनावी रणनीति पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम के ऊर्जावान नए चेहरे भाजपा को जीत की हैट्रिक दिलाने में सहायक होंगे।  स्वागत कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह रावत, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव एवं पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल कोटवा धाम पहुंचे। वहां तीनों नेताओं ने बड़े बाबा जगजीवन दास साहब के मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण तथा भाजपा संगठन की मजबूती के लिए आशीर्वाद मांगा। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा का आशीर्वाद कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में सफलता दिलाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, मंडल महामंत्री अमित भैया, रामजी, दया शंकर शुक्ला, जिला प्रतिनिधि पहलाद कुमार, आशीष अवस्थी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *