जनसमस्याओं को लेकर सपा का विशाल प्रदर्शन

मिर्जापुर, । समाजवादी पार्टी द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि नगर, चुनार, अहरौरा व कछवां के शहरी इलाकों में नालियां बजबजा रही हैं और सड़कों पर कूड़े का अंबार लगा है, जिससे आम जन – जीवन दूभर हो गया है। मुहर्रम के मौके पर जर्जर सड़कों की मरम्मत करवाते हुए साफ सफाई की समुचित व्यवस्था हो व चूने का छिड़काव करवाया जाए, साथ ही गंदे पेयजल की स्थिति को देखते हुए सुचारू जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष रवि सोनकर ने कहा कि डंगहर व बसहीं वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी दूर जाकर पानी लाना पड़ता है।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/ शहर में स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था न होने से शाम ढलते ही अराजकता का माहौल व्याप्त हो जाता है और अंधेरे के कारण चोरी – छिनैती की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। धरना – प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पार्टीजनों में मुख्य रूप से एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री आजाद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, दामोदर मौर्य, आदर्श यादव, राकेश यादव, मेवा लाल प्रजापति, संदेश यादव, आकांक्षा यादव, अनीश खान, अभय यादव, सलीम बादशाह , राजकुमार यादव, रामजी यादव, मनोज चौहान, रामराज यादव, मो. शाहिद अंसारी, रमा शंकर कोल, बलराम यदव, अविनाश कौशल, आशीष कोल, राम जी यादव, मनोज चौहान, वीरेंद्र यादव, संतोष बाल्मीकि, दीनानाथ प्रजापति, छविनाथ विश्वकर्मा, प्रेम कुमार, रवि यादव, विशाल सोनकर, गिरधारी यादव, सुजीत गुप्ता व मोती यादवइत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *