बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

 बलरामपुर जिले के थाना ललिया क्षेत्र के हाथीगर्दा गांव में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/
हाथीगर्दा गांव निवासी 65 वर्षीय जटाशंकर तिवारी का शव गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित उनके आम के बाग में गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने के बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।पुलिस के अनुसार मृतक के चार पुत्र हैं, जो प्रदेश के विभिन्न शहरों में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। उनकी पत्नी का निधन करीब दस वर्ष पूर्व हो चुका है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई छोटकऊ तिवारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *