जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित छाया पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर देश के पूर्व महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराने सहित इंटर हाउस खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/खेल दिवस को मनाने जाने के दौरान विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अखिलेश द्विवेदी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ज़ी का भारतीय खेलों में अमूल्य योगदान रहा उनके द्वारा खेली गई होकी बेमिसाल रही और ओलंपिक में लगातार 3 बार स्वर्ण पदक जीतना इसका जीता जागता प्रमाण है।खेल विषयों के राष्ट्रीय लेखक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरुण त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमें जीवन को जीने की एक आसान कला को सीखने के साथ ही हमें सामाजिक मानसिक व आर्थिक रूप से मज़बूत बनाते है।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित समस्त स्कूल कर्मचारी उपस्थित रहे।