सेक्टर-119 और 120 की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सीईओ से मिलेगा एनएचआरएफ

नोएडा! नोएडा हाईराइज फेडरेशन (एनएचआरएफ) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अध्यक्ष निखिल सिंघल के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-119, 120 सहित आसपास के हाईराइज क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समयबद्ध समाधान की मांग करेगा। बैठक में नई स्ट्रीट लाइट व पोल लगाने, हॉर्टिकल्चर व्यवस्था में सुधार, पेड़ों की नियमित ट्रिमिंग, सफाई व्यवस्था और आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर चर्चा होगी। इसके अलावा गौर ग्रैंड्योर के आसपास और जेडियक मार्केट के सामने बढ़ते अतिक्रमण व फूड वेंडर्स के कारण यातायात, पार्किंग और पैदल आवागमन प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। एनएचआरएफ आरजी के पास प्रस्तावित फाउंटेन और क्लियो काउंटी रोड पर प्रस्तावित यू-टर्न के कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इनके जल्द क्रियान्वयन की मांग करेगा।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/वहीं एफएनजी कट के पास जमा कूड़े की समस्या के समाधान और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा। फेडरेशन सेक्टर-119 और 120 में लंबे समय से तैनात नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों, विशेष रूप से जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और हाउसकीपिंग से जुड़े कर्मचारियों के रोटेशन अथवा स्थानांतरण की मांग भी करेगा। एनएचआरएफ अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा कि फेडरेशन का उद्देश्य केवल समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि प्राधिकरण के साथ समन्वय कर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। हजारों परिवारों से जुड़े इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाना चाहिए। संयुक्त सचिव नमिता चौबे ने कहा कि स्ट्रीट लाइट, पेड़ों की ट्रिमिंग, हॉर्टिकल्चर और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में तत्काल सुधार जरूरी है। वहीं संयोजक गोविंद कुमार ने गौर ग्रैंड्योर और जेडियक मार्केट के आसपास अतिक्रमण तथा एफएनजी कट के पास कूड़े की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *