तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, 22 वर्षीय भतीजे की मौत*

जनपद लखीमपुर खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर जसवंतनगर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय भतीजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के चंदीदुबई गांव निवासी राममिलन (55) अपने भतीजे अमित (22) के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए खमरिया थाना क्षेत्र के खड़वा मीतमऊ स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।
बताया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/कि जैसे ही दोनों पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर जसवंतनगर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी खमरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राममिलन का उपचार जारी है।रक्षाबंधन के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *