तहबरपुर, आजमगढ़।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहबरपुर में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री दुर्गा चौबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से स्वास्थ्य विभाग के अभियान में सहयोग करने की अपील की।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील अग्रहरी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर मौसमी एवं संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी की जाएगी ताकि अभियान का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने आमजन से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/इस अवसर पर देवांशु गौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार राय, डॉ. पवन कुमार यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।