नारी शक्ति वंदन से बदलेगी सामाजिक चेतनाः सुषमा पटेल

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से नारी शक्ति वंदन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया, जो महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को दर्शाता है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल ने नारी शक्ति वंदन पर अपना बयान देते हुए कहा, “नारी शक्ति वंदन न केवल एक अभियान है, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि नारी शक्ति का वंदन हर घर, हर गली में गूंजे।” उन्होंने कहा कि पहली बार केंद्र की सरकार ने महिलाओं के हितों के लिए यह कदम उठाया है, जो कि सराहनीय कदम है।कुलसचिव केश लाल ने कहा कि विश्वविद्यालय इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्ध है। नारी शक्ति वंदन जैसे प्रयास विद्यार्थियों में नैतिकता और सम्मान की भावना विकसित करेंगे। यह विद्यार्थियों को दायित्व के साथ साथ कर्तव्यबोध भी कराता है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने कहा, “शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज-सेवी बनाना है। यह पदयात्रा छात्रों को नारी सम्मान के प्रति जागरूक करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।” उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों ने 9667173333 नंबर पर मिस्ड काल कर भारत सरकार की वेबसाइट पर नारी शक्ति वंदन के पक्ष में अपना समर्थन दिया।कार्यक्रम संयोजक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत यह पदयात्रा मुख्य द्वार से होते हुए परिसर में भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इस संदेश को हर स्तर तक पहुंचाया जाए।”
इस अवसर पर कुलपति प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ.सुनील कुमार, डॉ. मंगला यादव, उपकुलसचिव बबिता सिंह, डॉ.अनु त्यागी, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. सोनम झा,
सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पदयात्रा उत्साहपूर्ण रही, जिसमें नारे लगाए गए और पोस्टर बांटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *