रक्षाबंधन कार्यक्रम रुकने से बहनों में मायूसी, बोलीं- सत्ता में आओ तभी बांधेंगे राखी

उन्नाव। रक्षाबंधन के मौके पर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के आयोजित कार्यक्रम के रद्द होने से दूर-दराज से पहुंची महिलाओं में नाराजगी देखने को मिली। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाएं उन्हें राखी बांधने कार्यक्रम स्थल पहुंची थीं, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के कारण उन्हें बिना राखी बांधे ही वापस लौटना पड़ा।कार्यक्रम रद्द होने से आहत महिलाओं ने मंच से ही पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के सामने अपना आक्रोश जताया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/महिलाओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि अब पुष्पेंद्र प्रताप सिंह को राखी तभी बांधेंगी, जब वह सत्ता में आएंगे। इस दौरान महिलाओं ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए।महिलाओं के इस संकल्प के बीच पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब वह राजनीति में कदम रखेंगे और जनसेवा के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम रद्द होने के बाद सामने आए इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं को भी तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *