श्याम लाल कॉलेज और शाहाबाद एकादश नैनीताल में 100वें ट्रेडर्स कप हॉकी के फाइनल में

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज और शाहाबाद एकादश के बीच नैनीताल में आयोजित 100वे अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का फाइनल 24 जून शाम 4.30 बजे से खेला जाएगापहले सेमीफाइनल में श्याम लाल कॉलेज की हॉकी टीम ने लखनऊ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम को शूट आउट मे 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 गोल के साथ बराबर पर रहीं।दूसरे सेमीफाइनल में शाहबाद एकादश ने ऋषि मारकंडे शाहबाद को 7-6 से हराया।लखनऊ साई की तरफ से 26वें मिनट में शिवम पटेल ने गोल करके 1-0 की बढ़त दिलाई, जबकि श्याम लाल कॉलेज की तरफ से नंद किशोर ने 45वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के द्वारा गोल करके बराबरी कीlइसके बाद शूटआउट में श्याम लाल कॉलेज की तरफ से मोहित, हर्ष और नंद किशोर ने गोल किए जबकि लखनऊ साईं की तरफ से सिर्फ गौरव यादव ने गोल किया। इस तरह श्याम लाल कॉलेज ने लखनऊ साई को शूटआउट में 3-1 से हराया। शूटआउट के दौरान श्याम लाल कॉलेज के गोलकीपर मोहम्मद कामिल का प्रदर्शन शानदार रहा।read more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/दूसरे सेमीफाइनल में शाहाबाद एकादश ने ऋषि मार्कण्डा शाहबाद को शूटआउट में 7-6 से हराकर जगह फाइनल में सुनिश्चित की दोनों टीमें निर्धारित समय पर 1 1 की बराबरी पर रहीं। ऋषि मार्कण्डा शाहबाद की तरफ से कोइनूर प्रीत सिंह ने एक गोल किया, जबकि शाहबाद एकादश की तरफ से हरमनदीप ने एक गोल किया। उसके बाद शूटआउट में शाहबाद एकादश ने ऋषि मारकंडे शाहबाद को 7-6 से हराकर अपनी जगह फाइनल में बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *