मऊ। नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में आयोजित उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के आभार एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक क्षेत्र के सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) देवेन्द्र प्रताप सिंह का शिक्षामित्रों ने स्वागत किया। इस दौरान आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन, मऊ के पदाधिकारियों ने उन्हें छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए शिक्षामित्रों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की मांग की।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/संगठन के प्रतिनिधियों ने एमएलसी को बताया कि प्रदेश के शिक्षामित्र लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार के समक्ष उनकी मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने और शीघ्र समाधान कराने का अनुरोध किया।मांगपत्र सौंपने वालों में आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन, मऊ के जिलाध्यक्ष बलिराम चन्द्र सिंह, मंत्री देवेश चन्द्र राय, उपाध्यक्ष बृजेश राय, हरेंद्र यादव, सुरेन्द्र यादव, राजेश राय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी व्यक्त किया।