बेलहरा-बाराबंकी। फिल्म निर्देशक सैम खान भले ही मुंबई की फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हों, लेकिन जड़ें आज भी अपने गृहनगर बेलहरा से जुड़ी हैं। सोमवार को नगर पंचायत बेलहरा में एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सैम खान ने कहा कि लोगों की मदद करना और जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन के बाद सैम खान ने कहा, “मेरी इच्छा है कि नगर पंचायत बेलहरा के लोगों की जितनी भी मदद कर सकूं, करूं। मेरा प्रयास रहता है कि लोगों के हर सुख-दुख में शामिल हो सकूं। सैम खान फाउंडेशन के माध्यम से हम लगातार ऐसी गतिविधियां करते रहते हैं, जिससे जरूरतमंदों तक वह चीजें पहुंचें जिनकी उन्हें वास्तव में जरूरत है।read more:https://pahaltoday.com/severe-heat-will-again-torment-delhi-ncr/” फिल्मों में व्यस्तता के बावजूद सैम खान अक्सर बेलहरा आते रहते हैं और आम लोगों के बीच समय बिताते हैं। उन्होंने कहा कि गांव से निकलकर आगे बढ़ने के बाद भी जमीन से जुड़े रहना जरूरी है।कार्यक्रम में गुड्डू खान, मोहम्मद आसिफ, लकी जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।