वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा मिश्रा का निधन, जनपद में शोक की लहर

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा (67 वर्ष) का गुरुवार देर शाम हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को त्रिमुहानी घाट पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।read more:https://worldtrustednews.in/public-representatives-started-the-self-enumeration-campaign-from-the-collectorate/सुदामा मिश्रा ने वर्ष 1985 में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और चार दशकों तक संगठन को मजबूती प्रदान की। उन्होंने नगर अध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी और चुनाव संयोजक जैसे कई अहम पदों पर रहते हुए पार्टी को सशक्त बनाया। हाल के चुनावों में भी वे बूथ प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।राजनीति के साथ-साथ वे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहे। श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज को जोड़ने का कार्य किया। उनके सरल स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे।भाजपा नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *