गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मानित

बाराबंकी। अधिवक्ता परिषद जिला इकाई बाराबंकी के तत्त्वाधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिला बार एसो सभागार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित कर दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र, पेन, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अधिवक्ता परिषद जिला इकाई के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी की अध्यक्षता एवम ज्ञान प्रकाश शुक्ल के संचालन तथा महामंत्री सचिन प्रताप सिंह के निर्देशन में हुए इस आयोजन में वक्ताओं ने गुरु की महिमा का गुणगान किया और कहा कि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाकर प्रगति की राह दिखाता है। इस अवसर पर जिला बार एसो अध्यक्ष रमन द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष बी.के दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह बब्बन, अनूप कल्याणी, नरेश सिंह, सुरेश गौतम, सुनीत अवस्थी हुमायूं नईम खां, रवि रंजन श्रीवास्तव, राज किशोर सोनी, प्रभाकर गुप्ता, शुभम मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किया। अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ इस मौके पर अधिवक्ता परिषद के महामंत्री सचिन प्रताप सिंह के निर्देशन में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चन्द्र मिश्र, सुशील जायसवाल, विष्णु प्रताप सिंह, मथुरा प्रसाद वर्मा, सालिकराम धीमान, राम हर्ष यादव, अकील अहमद, मो इरशाद, राजा सिंह, प्रेम श्रीवास्तव, शिव गोविन्द सिंह, राजेश सिंह, दिनेश नाथ सिंह, हुमायूं नईम खान, राम सुचित रावत, शिव कुमार जायसवाल, दुर्गा बक्स सिंह, इजहार सहित दो दर्जन सीनियर अधिवक्ता सम्मानित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *