सहारनपुर। लक्ष्मी नारायण मंदिर दरबार ब्लॉक निवास कैंप में मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन संगठन की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव सी.एन. सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के नए सदस्यों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके परिचय पत्र वितरित किए गए। राकेश कुमार शर्मा को मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन संगठन, सहारनपुर मंडल का मंडल अध्यक्ष तथा चंद्रशेखर दीक्षित को सहारनपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्राह्मण समाज ब्रह्म समर्पित संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने किया।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/ गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सी.एन. सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव प्रकाश गुप्ता ने संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने तथा जरूरतमंद एवं पीड़ित लोगों की निःशुल्क सेवा करने की शपथ दिलाई। सभी उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। गोष्ठी में राष्ट्रीय महासचिव सी.एन. सिंह, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दीक्षित, अनिल कुमार शर्मा, अंकित लूथरा, सुमित लूथरा, प्रिंस परूथी, राजेश ढींगरा, सोनिया ढींगरा, कमल मक्कड़, चेतन शर्मा, निशांत शर्मा, गौरव दीक्षित, शहबाद राणा, गौरव शर्मा, अंकित दिसावर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।