गागलहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुनहेटी खड़खड़ी में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर मंत्री परमार तथा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल त्यागी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुराग त्यागी ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त देश है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाएंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली गई हैं। इस अवसर पर एएनएम अर्चना सैनी, कविता संगिनी, अनूप तथा क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने पोलियो उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने और प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का संकल्प लिया।