मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से सरिता बनीं आत्मनिर्भर, बेकरी व्यवसाय से मिली नई पहचान

कानपुर देहात।माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व एवं युवा हितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश के युवाओं के स्वरोजगार के सपने साकार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ऐसी ही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसने जनपद कानपुर देहात की ग्राम चिटिकपुर, पोस्ट रनिया निवासी सरिता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।
सरिता का सपना अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का था, लेकिन आर्थिक संसाधनों के अभाव में यह संभव नहीं हो पा रहा था। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कानपुर देहात से योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने पर इंडियन बैंक, रनिया शाखा से उन्हें ₹5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त हुआ।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/इस वित्तीय सहायता से सरिता ने अपना बेकरी व्यवसाय शुरू किया। आज उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।सरिता कहती हैं कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से संचालित इस योजना ने उनके आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार किया है। वे प्रदेश सरकार एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *