मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम, साकार हुआ मिनी राइस मिल का सपना।

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी मार्गदर्शन एवं ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश‘ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं आज ग्रामीण युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं का प्रभाव जनपद कानपुर देहात में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/
जिलाधिकारी  कपिल सिंह के कुशल नेतृत्व, सतत् अनुश्रवण एवं प्रभावी निर्देशन में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (च्डथ्डम्) के माध्यम से ग्राम बाघपुर, विकासखंड अकबरपुर निवासी  विशाल गुप्ता ने स्वरोजगार की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विशाल गुप्ता ने योजना के अंतर्गत मिनी राइस मिल स्थापित करने हेतु परियोजना तैयार कर आवेदन किया। जिला उद्यान विभाग एवं जिला स्तरीय समिति के सहयोग से उनका प्रस्ताव स्वीकृत हुआ तथा ₹10.50 लाख की परियोजना पर ₹2.57 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ। बैंक से ऋण स्वीकृत होने के बाद उन्होंने अल्प समय में अपनी इकाई स्थापित कर उत्पादन प्रारंभ कर दिया। वर्तमान में उनकी इकाई में प्रतिदिन लगभग 15 से 20 क्विंटल धान का प्रसंस्करण किया जा रहा है। तैयार चावल की थोक एवं फुटकर बाजार में बिक्री से उन्हें लगभग ₹24,000 प्रतिमाह की औसत आय प्राप्त हो रही है तथा वार्षिक आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस आय से वे न केवल अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर रहे हैं, बल्कि नियमित रूप से बैंक ऋण की किस्तों का भुगतान भी कर रहे हैं। विशाल गुप्ता का कहना है कि योजना के अंतर्गत मिलने वाले अनुदान एवं रियायती ब्याज दर के कारण उद्यम स्थापित करना आसान हुआ। अब वे अपने उत्पाद की ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग एवं बाजार विस्तार की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं, जिससे भविष्य में अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणादायी नीतियों, शासन की जनहितकारी योजनाओं, जिलाधिकारी  कपिल सिंह के प्रभावी निर्देशन, जिला उद्यान विभाग के सतत सहयोग तथा बैंक के सकारात्मक सहयोग को दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाएं और आत्मनिर्भर बनें।यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्रतिबद्धता और लाभार्थी के परिश्रम के साथ जुड़ जाए, तो आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का सपना निश्चित रूप से साकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *