नोएडा! सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में रविवार को वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल एवं आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने गौशाला का भ्रमण कर गौवंश स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिथियों ने गौवंश के रख-रखाव, चिकित्सा सुविधाओं, चारे-पानी की व्यवस्था, स्वच्छता तथा गौशाला में संचालित विभिन्न सेवा कार्यों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की। एजीएम में संस्था की वर्षभर की गतिविधियों एवं आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ साथ ही गौवंश संरक्षण, सेवा कार्यों तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि गौसेवा केवल सेवा का कार्य नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संवेदना और संस्कारों का प्रतीक है। संस्था द्वारा गौवंश के संरक्षण एवं सेवा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में इन कार्यों को और व्यापक बनाया जाएगा। कार्यक्रम में श्री जी गौ सदन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, महासचिव सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. महेश अग्रवाल, डॉ. टीएन गोविल, मधुसूदन दादू सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए गौसेवा के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।