गाजीपुर बिरनो । आगामी दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर बिरनो गाँव में तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा समिति बिरनो गाँव की ग्रामसभा बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों, वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समिति के सदस्यों ने आपसी सहमति से रणधीर प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह को लगातार दूसरी बार समिति का अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष पद पर दोबारा जिम्मेदारी मिलने से समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।बैठक की अध्यक्षता बिरनो गाँव के पूर्व प्रधान एवं श्री दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सुरेश सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रधान मुराली यादव ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा के आगामी आयोजन को भव्य, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।नई कार्यकारिणी में इंद्रपाल सिंह उर्फ सोनू सिंह को संरक्षक, रणधीर प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह को अध्यक्ष, सुनील सिंह कुशवाहा को उपाध्यक्ष तथा हरि गौड़ को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई।संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सुनील सिंह कुशवाहा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समिति में सुनील सिंह कुशवाहा को उपाध्यक्ष बनाए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुनील सिंह कुशवाहा वर्तमान में भाजपा बिरनो मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ संगठनात्मक जिम्मेदारी का अनुभव रखने वाले सुनील सिंह कुशवाहा को दुर्गा पूजा समिति में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से आयोजन में बेहतर समन्वय और व्यवस्थाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठन से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करने वाले सुनील सिंह कुशवाहा को समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग एवं आपसी समन्वय से इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन और अधिक भव्य रूप से किया जाएगा।अध्यक्ष चुने जाने के बाद रणधीर प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह ने ग्रामसभा के सभी सम्मानित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति को दोबारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए गाँव एवं क्षेत्र के सभी लोगों से सहयोग और सहभागिता की अपील की।बैठक में जसवंत सिंह, मुन्ना सिंह, रमेश सिंह, अशोक सिंह, धीरज कन्नौजिया, जितेन्द्र सिंह, हरि गौड़, अमरेंद्र सिंह, रण विजय सिंह बबुआ, सर्वेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, टिंकू सिंह, अरुण सिंह, गोलू, गिरधर वर्मा, कन्हैया यादव, ऋषभदेव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, वकील, सोनू गुप्ता, उदयभान वर्मा, रिंकू वर्मा, कपिल देव गौड़, विष्णु वर्मा, प्रभात सिंह, रिशु सिंह, श्याम नारायण सिंह, मनोज सिंह, पंकज माली, हरि ओम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, खेदु, राहुल सिंह, बेचू पांडे सहित गाँव एवं क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह गाँव के लोगों को एकजुट करने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का भी माध्यम बनता है। समिति ने सभी ग्रामवासियों से आपसी सहयोग, सहभागिता और भाईचारे के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील की।