UP से लेकर दक्षिण तक बरसेंगे बादल, दिल्ली में Red Alert, चलेंगी तूफानी हवाएं

दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने 9 जुलाई 2026 को भारत के 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये दौर इस पूरे हफ्ते चालू रहेगा। आज देश के जिन 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है,उनके नाम हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, तमिलनाडु ,असम और त्रिपुरा।
दिल्ली में आंधी-पानी का अलर्ट जारी देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में 9 से 11 जुलाई 2026 के बीच मौसम काफी आक्रामक रहने वाला है, मौसम विभाग ने,आज दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और कहा है कि बरसात के दौरान बिजली भी चमक सकती है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई 2026 को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज समेत लगभग दो दर्जन जिलों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे उमस से राहत मिलेगी लेकिन जलभराव की नई समस्या पैदा हो सकती है।
बिहार में भी होगी बरसात बिहार में भी 9 से 11 जुलाई के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा। पटना, मुजफ्फरनगर, समस्तीपुर, दरभंगा और भागलपुर जैसे प्रमुख इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात यानी बिजली गिरने की भारी आशंका है। इस दौरान थंडरस्टॉर्म के साथ हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का अनुमान महाराष्ट्र के कई जिलों में 15 जुलाई तक लगातार मूसलाधार बारिश का अनुमान है। तो वहीं मुंबई में आज येलो अलर्ट है। ठाणे, पालघर और नासिक के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 9 जुलाई से इन क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होकर सामान्य स्तर पर आ सकती है। उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश क की आशंका है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कांगड़ा में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में भी होगी बरसात कोलकाता, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी सहित उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तीस्ता, तोर्सा और जलढाका जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *