पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार  

सिंभावली ।पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेरठ निवासी अब्दुल सलाम के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी ग्राम नवादा फाटक के पास से की गई। पुलिस ने आरोपी अब्दुल सलाम पुत्र जमील अहमद, निवासी गली नंबर 11, करीम नगर, थाना नौचंदी, जनपद मेरठ को पकड़ा। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/यह कार्रवाई सावन माह में कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजय सिंह और पुलिस क्षेत्र अधिकारी राहुल यादव के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।सिंभावली पुलिस ने इस गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *