राधा रानी की मासिक प्रभात फेरी श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई

पिलखुवा। नगर में गोवर्धन परिक्रमा परिवार के तत्वावधान में राधा रानी की मासिक प्रभात फेरी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ रेलवे रोड मंडी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से हुआ। फेरी में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन और नृत्य करते हुए रेलवे रोड, रमपुरा, नवरंगपुरी एवं छिद्दापुरी मार्ग से होकर प्रदीप के निवास पर पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने राधा रानी के स्वरूप पर पुष्पवर्षा कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद वितरित किया।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/ पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर चाचा महेंद्र, सचिन, योगेश, विनीत, रामकुमार, शिवम्, शुभम, निशांत, नीरज, रवि तोमर, प्रेम बहारी दास, मनोज सेन, निक्की, प्रेम प्रकाश सेन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *