आज़मगढ़ । में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गम्भीरपुर पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सीधा प्रहार किया है। पहले 1.77 करोड़ रुपये मूल्य का 353.990 किलोग्राम गांजा बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया, वहीं अब उसी मामले में तस्करी से अर्जित धन से खरीदे गए 10.50 लाख रुपये मूल्य के कंटेनर वाहन को भी विधिक प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है। 12 मार्च 2026 को एसटीएफ लखनऊ और थाना गम्भीरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अमौड़ा टोल प्लाजा के पास कंटेनर वाहन संख्या UP-79 AT-9418 से 14 बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 353.990 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। मामले में औरैया निवासी राजीव कुमार यादव उर्फ संजीव कुमार उर्फ संजू को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।read more:https://pahaltoday.com/major-action-by-mineral-department-2-mines-sealed-7-trucks-seized/वित्तीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर वाहन अवैध मादक पदार्थ कारोबार से अर्जित धन से खरीदा गया था। इसके बाद थाना गम्भीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को फ्रीज कराया और सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त होने के बाद उसका विधिक जब्तीकरण सुनिश्चित कराया। अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त कराने की यह कार्रवाई थाना गम्भीरपुर पुलिस की पेशेवर कार्यशैली, सशक्त विवेचना और अपराध के आर्थिक पहलुओं पर पैनी नजर का उदाहरण मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसी कार्रवाई से न केवल तस्करों में भय पैदा होगा, बल्कि संगठित अपराध के आर्थिक ढांचे को भी गहरा झटका लगेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गम्भीरपुर पुलिस टीम द्वारा की गई यह कार्रवाई जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। अपराध जगत में यह संदेश भी गया है कि अब केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्ति भी कानून के दायरे में लाई जाएगी। “गम्भीरपुर पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है, जिसने केवल तस्कर को जेल भेजने तक सीमित न रहकर उसके अवैध आर्थिक संसाधनों पर भी प्रभावी प्रहार किया। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ऐसी पेशेवर पुलिसिंग कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने का कार्य करती है।”