गाजीपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू के गाजीपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह भवन, बंसी बाजार स्थित सपा कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद देवकली ब्लॉक में शौर्य संगठन की ओर से भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। रथ पर सवार होकर पहुंचीं पुनीता सिंह खुशबू के स्वागत में सैकड़ों वाहनों का काफिला निकला। सेवानिवृत्त सैनिकों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि महिला सभा के राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी पुनीता सिंह खुशबू को देकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गाजीपुर को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुनीता सिंह खुशबू अपनी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को और मजबूत करेंगी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteस्वागत से अभिभूत पुनीता सिंह खुशबू ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करेंगी। संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह लगातार कार्य करेंगी।इसके बाद देवकली ब्लॉक में शौर्य संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों सेवानिवृत्त सैनिकों ने पुनीता सिंह खुशबू का स्वागत किया। रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचीं पुनीता का सैनिकों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान उनके समर्थन में वाहनों का लंबा काफिला भी निकला।सेवानिवृत्त सैनिकों को संबोधित करते हुए पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सैनिकों से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर सैनिकों को उनका पूरा सम्मान दिलाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा तथा उनके सम्मान को राजनीतिक प्राथमिकता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, डॉ. समीर सिंह, रामज्ञान यादव, सौर्या सिंह, मार्कण्डेय यादव, रीना यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त सैनिक मौजूद रहे।