गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल पाल की मौजूदगी में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू ने भाजपा समर्थक वरिष्ठ समाजसेवी उमेश पांडेय को उनके दर्जनों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाकर जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। इस राजनीतिक घटनाक्रम की पूरे जिले में चर्चा रही।प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल पाल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों और सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे संगठन के विस्तार और आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत बताया।कार्यक्रम में पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि केवल स्वागत और फोटो खिंचवाने से संगठन मजबूत नहीं होता, बल्कि नए लोगों को पार्टी से जोड़ना ही एक सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है तो हर कार्यकर्ता को घर-घर जाकर समाजवादी विचारधारा का विस्तार करना होगा।भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए समाजसेवी उमेश पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे।इस पूरे सदस्यता अभियान को सफल बनाने में सपा सेक्टर प्रभारी सदानंद कनौया, सपा नेता शरीफ अहमद तथा युवा समाजवादी नेता सुजीत यादव ‘साइकिल’ की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/
भाजपा समर्थक समाजसेवी उमेश पांडेय को सपा में शामिल करा पुनीता सिंह खुशबू ने दिखाई संगठन क्षमता,
सुजीत यादव ‘साइकिल’ की सक्रियता रही आकर्षण का केंद्र
पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, सुजीत यादव ‘साइकिल’ लंबे समय से समाजवादी पार्टी के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और वे लगातार सदस्यता अभियान, जनसंपर्क, संगठन विस्तार तथा पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं।बताया जाता है कि सुजीत यादव ‘साइकिल’ ने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का लगातार प्रयास किया है। पार्टी के कई अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की क्षमता के कारण उन्हें संगठन का ऊर्जावान चेहरा माना जाता है।उमेश पांडेय एवं उनके समर्थकों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने में भी सुजीत यादव ‘साइकिल’ ने लगातार संपर्क, संवाद और समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके प्रयासों से यह सदस्यता अभियान सफल हुआ और संगठन को नई मजबूती मिली।कार्यक्रम के अंत में प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं, राजनीतिक हलकों में पुनीता सिंह खुशबू, सुजीत यादव ‘साइकिल’, सदानंद कनौजिया और शरीफ अहमद की इस संयुक्त पहल की व्यापक चर्चा रही तथा इसे समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा।