हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. मदन गोपाल सिन्हा व लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. मदन गोपाल सिन्हा एवं लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पुराछात्र एवं जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में अमरनाथ सिंह,(हिंदुस्तान कार्पोरेशन) अखंड प्रताप सिंह (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, वाराणसी) तथा डॉ. संजय कुमार सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, डीएवी कॉलेज, वाराणसी) शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण में डॉ. संजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि नए अनुभवों और अवसरों की शुरुआत है। डीएवी कालेज वाराणसी से पधारे डॉ संजय कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक डॉ मदन गोपाल सिन्हा एवं लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह के बारे में बतलाते हुए। कहा कि सेवानिवृत्त किसी व्यक्ति के कार्य जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। किसी संस्था की पहचान वहां के कर्मनिष्ठ लोगों से होती है। वहीं अपने वक्तव्य में मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने कहा कि डॉ. मदन गोपाल सिन्हा न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षक रहे, बल्कि महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सदैव सक्रिय, सहयोगी और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहे, उनका अनुशासन, सरल व्यक्तित्व और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। अपने आगे वक्तव्य में उन्होंने लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह ने महाविद्यालय के विकास एवं हर समस्याओं में कदम से कदम मिलाकर कार्य किया हम सब उनके उत्तम स्वास्थ्य कामना करते हैं। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक अमित कुमार सिंह, रवि उद्यान, अमरनाथ सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को अविस्मरणीय बताया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/वहीं अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि अनुभवों से समृद्ध जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के संस्थान के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह को भी उनकी दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रभाकर सिंह, प्रमोद कुमार यादव, राकेश सिंह सहित महाविद्यालय के बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *