आमजन का शासन व प्रशासन पर और अधिक बढ़े विश्वास: डीएम

बाराबंकी। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से तहसील रामनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, उपजिलाधिकारी रामनगर आकांक्षा गुप्ता, जॉइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान ग्राम देवकहा निवासी संजय कुमार पुत्र हंसराज ने अवगत कराया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद उनकी खतौनी में आदेश की अमलदरामद दर्ज नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित रजिस्ट्रार कानूनगो को बुलाकर अभिलेखों की जांच कराई तथा मौके पर ही खतौनी में आवश्यक प्रविष्टि सुनिश्चित कर खतौनी आवेदक को उपलब्ध करवाई।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/इसी क्रम में ग्राम गंगापुर निवासी पंकज सिंह ने शिकायत की कि उनकी खतौनी में अंश गलत दर्ज हो गया है। जिलाधिकारी ने प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों को बुलाकर अभिलेखों का परीक्षण कराया तथा मौके पर ही अंश संबंधी त्रुटि का संशोधन कराते हुए सही खतौनी आवेदक को उपलब्ध कराई। वहीं ग्राम किन्हौली निवासी राम कुमार पुत्र नन्हई के आवेदन पर जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को एक सफ्ताह में आवश्यक कार्रवाई करते हुए मेड़बंदी कराकर प्रकरण का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर तथ्यों का सत्यापन करें तथा शिकायतों का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। वहीं तहसील नवाबगंज में सीडीओ अन्ना सुदन की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 190 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील रामसनेहीघाट में एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 88 में से 14 का, तहसील सिरौलीगौसपुर मे 95 प्रार्थना पत्रों में से04 का,  तहसील रामनगर में 143 में से 09 का, तहसील फतेहपुर में 65 में से 10 का तथा तहसील हैदरगढ़ में 95 में से 04 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *