नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर पंचायत का कार्य: आशुतोष त्रिपाठी

सिद्धौर-बाराबंकी। मिनी ट्यूबवेल लग जाने के बाद नगर के तीन वार्डांे के नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। भविष्य में उनको पानी की कोई दिक्कत नहीं होगी। उक्त बात सोमवार को नगर पंचायत सिद्धौर के दक्षिण अंसारी वार्ड में मिनी ट्यूबवेल के लगने वाली जमीन पर भूमिपूजन के दौरान अधिशासी अधिकारी सिद्धौर आशुतोष त्रिपाठी ने कही। श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि नगर पंचायत सिद्धौर में वैसे तो पेयजल की कोई किल्लत नहीं है। निर्धारित समयानुसार टंकी के माध्यम से हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाता है। नगर के सभी वार्डांे में पाइप लाइने बिछा दी गयी हैं।read more:https://pahaltoday.com/major-changes-in-india-in-12-years-welfare-of-poor-and-deprived-sections-pm-modi/#google_vignette जिसका लाभ नगर की समस्त जनता को मिल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि दक्षिण अंसारी वार्ड में मिनी ट्यूबवेल लग जाने के बाद नगर पंचायत के वार्ड शेखन टोला, उत्तरी अंसारी और दक्षिणी अंसारी के हजारो नागरिकों की पेयजल की सारी समस्याएं दूर हो जायेंगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के सभी वार्डाें में सभासदों के बताये हुए सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पेयजल के लिए आरओ वाटर कूलर जल्द ही स्थापित किये जायेंगे। अधिशासी अधिकारी का कहना था कि मेरा प्रयास है कि नगर पंचायत की समस्त नागरिकों को कोई समस्या न हो शुद्ध पेयजल हो या अन्य कोई समस्याएं सभी दूर कर दी जायें। भूमि पूजन के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ लिपिक श्रीश मिश्रा, रमेश तिवारी के अलावा नगर पंचायत के अधिकांश कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *