देवबंद में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 276 कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

देवबंद। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए नियुक्त परगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सोमवार को एचएवी इंटर कॉलेज देवबंद में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम दिवस पर ही सुचारु रूप से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 276 प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण प्रभारी उपजिलाधिकारी देवबंद के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक प्रशिक्षण प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी देवबंद तथा खंड शिक्षा अधिकारी नागल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।बताया गया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षित कर्मी घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।तहसील प्रशासन की ओर से कहा गया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना सभी की प्राथमिकता है। प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मियों को इस कार्य के प्रति जागरूक और सक्षम बनाया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *