कैसरगंज तहसील को सोमवार को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिला, जब प्रशांत कुमार नायक ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।डिया से बातचीत में नवनियुक्त एसडीएम ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित सर्वोपरि रहेगा और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस और दैनिक जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।प्रशांत कुमार नायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और किसी भी प्रकरण में लापरवाही या अनावश्य विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/प्रशासन को अधिक जवाबदेह और संवेदनशील बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।अवैध खनन के मुद्दे पर उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कैसरगंज क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर राजस्व, पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण, सरकारी भूमि की सुरक्षा, अतिक्रमण हटाना और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने नए एसडीएम से निष्पक्ष प्रशासन और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई है।