ग्राम जगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन बहराइच के बैनर तले ग्राम रोजगार सेवक विकास भवन पर इकट्ठा हुए अपनी विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में रोजगार सेवक विकास भवन से नारेबाजी करते हुए विकास भवन से जुलूस निकालते अस्पताल चौराहा पहुंचे जिसकी वजह से पूरा दिन अफरा तफरी रही ज्ञापन में मुख्य रूप से ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किए जाने, मानदेय वृद्धि किया जाने, प्रत्येक माह समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने हेतु पृथक बजट व्यवस्था किए जाने, HR पॉलिसी लागू किए जाने, मृतक ग्राम रोजगार सेवकों के परिवारों को लाभ दिए जाने,पृथक बजट से मानदेय 24000 किए जाने सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल एवं विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी को सौपा गया जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों को पृथक बजट से मानदेय, सामाजिक सुरक्षा सेवा संबंधी सुविधाएं दिलाई जाएं जिला उपाध्यक्ष अमलेश यादव ने कहा कि 4 अक्टूबर 2021 को जो मुख्यमंत्री जी ने घोषणा किया था उसको लागू कराया जाए जिला मीडिया प्रभारी दिनेश बोट ने कहा कि अन्य राज्यों में ग्राम रोजगार सेवकों को अधिक मानदेय दिया जा रहा है जबकि सबसे कम 7788 रुपया उत्तर प्रदेश में भुगतान किया जा रहा है l readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/जिससे ग्राम रोजगार सेवकों का जीविकोपार्जन नहीं हो पा रहा है ऐसी स्थिति में ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय कम से कम 24000 कराया जाए विधायक अनुपमा जायसवाल एवं विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्या मुख्यमंत्री जी के सामने रखेंगे और जरूरत पड़ी तो सदन में भी उठाने का काम करेंगे इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रमेश शुक्ला, राम सिंह चौहान, प्रमुख कुमार, पंकज मौर्या, अनिल कुमार,सुरेश यादव, राजकुमार वर्मा, साबित अली, भगवान प्रसाद तिवारी, अरविंद यादव, मनोज मिश्रा, संजीव चौहान, मदन मुरारी, इरफान अहमद,सतीश सिंह, अरविंद कुमार मिश्राउमेश चंद्र साहू,गायत्री देवी, सावित्री देवी, गीता सिंह,मीना वर्मा, सुभाषिनी सिंह, सावित्री देवी, किरन वर्मा, मंजू देवी सहित सैकड़ो रोजगार सेवक मौजूद रहे l