भदोही। थाना गोपीगंज पुलिस ने चोरी की साइकिल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार 19 वर्षीय अभियुक्त को जेल भेज दिया। पीड़ित जयप्रकाश पुत्र स्व.रघुवीर निवासी अमवामाफी थाना गोपीगंज ने सूचना दी थी कि एक जुलाई 2026 को समय 4:30 बजे उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा साइकिल चोरी कर ली गई। प्राप्त तहरीर पर थाना गोपीगंज पर धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/आज मुखबिर की सूचना पर थाना गोपीगंज पुलिस ने स्टेशन रोड, वन विभाग गेराई क्षेत्र में साइकिल लेकर घूम रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से चोरी की साइकिल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई के उपरांत अभियुक्त को जेल भेजा गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त धीरज बिंद पुत्र लक्ष्मन बिंद निवासी लखमापुर थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर ने बताया कि उसने एक जुलाई 2026 को अमवामाफी रेलवे क्रासिंग के पास से साइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए गोपीगंज ले जा रहा था।