स्कूल से एम्पलीफायर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

भदोही। थाना ऊंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विद्यालय से एम्पलीफायर मशीन चोरी करने वाले शातिर चोर को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मशीन बरामद कर ली है। उक्त थाना क्षेत्र के पीड़ित अमित कुमार यादव पुत्र राजेश बहादुर यादव निवासी ग्राम ऊंज मुगरहां ने तहरीर दी थी कि 2/3 जुलाई 2026 की रात ग्राम ऊंज स्थित बीआरपीवाईएम पब्लिक स्कूल से 8500 रुपए कीमत की एम्पलीफायर मशीन अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/तहरीर के आधार पर थाना ऊंज पर धारा 303(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। आज मुखबीर की सूचना पर थाना ऊंज पुलिस ने कलिंजरा-कोईरौना रोड स्थित वसही नहर पुलिया से अभियुक्त सुरेंद्र कुमार पुत्र भोनू निवासी ऊंज थाना ऊंज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एम्पलीफायर मशीन बरामद की गई। पुलिस ने अभियोग में घटोतरी धारा 303(2) तथा बढ़ोतरी धारा 331(4), 305ए, 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई के उपरांत अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने 2/3 जुलाई की रात ऊंज के प्राइवेट स्कूल में पीछे से सीढ़ी लगाकर प्रवेश किया और एम्पलीफायर मशीन चोरी की थी। आज वह उसे बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *