स्योहारा। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्योहारा पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नसीम अहमद, सतेंद्र उर्फ पप्पू, तेज सिंह, पाले उर्फ पप्पू, रामलाल, झग्गा तथा सतीश शामिल हैं। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने अभियान चलाकर सभी वारंटियों को उनके संभावित ठिकानों से गिरफ्तार किया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।इस अभियान में उपनिरीक्षक यशदेव शर्मा, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा सहित कांस्टेबल सरित, पंकज कुमार, अवधेश, सतपाल, लोकेन्द्र, मनीष मलिक, सन्नी कुमार और रूपक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।