सीकर (डॉ. महेश गुप्ता ) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी का राजस्थान के निजी प्रवास के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में अनौपचारिक आगमन हुआ। कुलगुरु निवास पर भेंट के दौरान प्रहलाद मोदी ने दीक्षांत समारोह में अघोरी परम्परा के सिद्ध पुरुष शैलेंद्रनाथ महाराज को विवि की ओर से मानद उपाधि प्रदान करने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह सनातन संस्कृति को प्रतिष्ठित करने की दिशा में महात्वपूण पहल है। विवि शिक्षा और संस्कृति का मुख्य केन्द्र माना जाता है, इसलिए शिक्षा जगत के साथ धर्म और आध्यात्म जगत के अग्रणी महापुरुषों को सम्मानित करना अपनी सनातन परंपरा का सम्मान है। इस अवसर पर शेखावाटी विवि के कुलगुरु प्रो (डॉ.) अनिल कुमार राय ने विश्वविद्यालय द्वारा समाज और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों और नवाचारों की जानकारी दी। कुलगुरु ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और उसके दूरदर्शी परिणाम के संदर्भ में चर्चा की।read more:https://pahaltoday.com/amrit-sarovar-built-at-a-cost-of-lakhs-dries-up-questions-raised-on-responsibility/
चर्चा में राशन डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि शेखावाटी वीरों और व्यवसायियों की भूमि तो है ही परंतु अब शिक्षा और नवाचार में भी अग्रणी है। पीएम के भाई मोदी ने इस बात पर खुशी जाहिर की शेखावाटी विवि अत्याधुनिक अकादमिक विषयों जैसे एआई—एमएल, साइबर सिक्यूरिटी, फोरेंसिक साइंस, पत्रकारिता एवं जनसंचार जैसे पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है। प्रहलाद मोदी ने कहा कि नि:संदेह यह विवि राजस्थान में शैक्षिक नेतृत्व करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। सनातन संवाद कार्यक्रम करने का सुझाव इस अवसर पर कामाख्या के साधक मुकुंदगढ़ के डॉ शैलेंद्र नाथ अघोरी महाराज भी उपस्थित रहे। डॉ. शैलेंद्र नाथ ने विश्वविद्यालय में युवाओं में आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना विकसित करने की दृष्टि से सनातन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। चर्चा के दौरान प्रहलाद मोदी की सुपुत्री सोनल मोदी और दामाद विराट मोदी के साथ झुंझुनू व सीकर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रहलाद मोदी और डॉ. शैलेंद्र नाथ ने कुलगुरु के परिजनों से बात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पीएम के भाई मोदी विश्वविद्यालय की अकादमिक और विकासात्मक संरचना की भव्यता को देखकर काफी प्रभावित हुए तथा इसकी तुलना गुजरात के चुनींदा विकसित निजी विवि से की। कुलगुरु प्रो (डॉ.) अनिल कुमार राय ने कुलगुरु निवास पर आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया।