गाजीपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन जनपद शाखा गाजीपुर की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों से पेंशनरों को वंचित किए जाने के विरोध में आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत 29 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 12 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने सदस्यता अभियान और सदस्यता नवीनीकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कार्यवाहक अध्यक्ष अंबिका दूबे ने पेंशनरों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नवंबर 2026 में होने वाले द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को देखते हुए सभी सदस्यों से 15 अक्टूबर तक 500 रुपये निर्धारित शुल्क जमा करने की अपील की गई है।बैठक के दौरान नवंबर 2026 में एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन कराने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात कवि कामेश्वर द्विवेदी एवं दिनेश चंद्र शर्मा ने काव्य पाठ कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।बैठक को बरमेश्वर उपाध्याय, चौधरी दिनेश चंद्र राय, नारायण उपाध्याय, डॉ. पीएन सिंह, डीएन राय, उग्रसेन सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, बालकृष्ण यादव, डॉ. सुग्रीव सिंह, अनूप सिन्हा, डॉ. नफीस, अक्षयवर राय, लल्लन सिंह, जय प्रकाश पांडेय, गोपाल तिवारी, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पारसनाथ राय, जगदीश बिंद, जगदीश गुप्ता, जीयुत शर्मा, गोपाल पांडेय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने तथा संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दूबे और जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।