सत्ता, सदन और संगठन से समाज को वंचित रहा पसमांदा समाज: वसीम

बाराबंकी। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पसमांदा मुसलमानों को कहीं का नही छोड़ा वोटबैंक बनाकर जमकर इस्तेमाल करने के साथ ही नफरत भी इस कदर की कि आज इस समाज का नेतृत्व करने वाला भी कोई नही रहा। यह बात सट्टी बाज़ार स्थित कार्यालय पर नगर अध्यक्ष निसार राईन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कही है। उन्होंने कहा कि सत्ता, सदन और संगठन तीनो जगहों से समाज को वंचित रखा। इस समाज की तरक्की की राह में रोड़ा सिर्फ कांग्रेस व सपा ने ही अटकाया और धार्मिक पाबंदी लगा कर दलित मुसलमानों और ईसाइयों के साथ नाइंसाफी की है। कांग्रेस ने तो मुसलमान से नफरत की सारी हदे ही पार कर दी। श्री राईन ने कहाँ कि नेहरू सरकार ने आर्टिकल 341 के तहत धार्मिक प्रतिबंध लगाकर दलित से बदत्तर बना दिया। उस वक़्त के हालात ही ऐसे थे कि पसमांदा चाह कर भी कुछ न कर सका, बस बेहतर भविष्य की उम्मीद में शांत रहा। लोकसभा 2024 में संविधान संशोधन की झूठी अफवाह फैला कर जनता को गुमराह किया था। श्री राईन ने कहा, कांग्रेस और सपा के गठबंधन ने चुनाव में उम्मीदवारी का मौका भी नही दिया। आज पसमांदा मुसलमान बेहद निराश है उसे इन दलों से बड़ी आस थी जो टूट गई।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/ उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने बुनकर की बात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पसमांदा मुसलमानों का नाम लिया। हम लोगों ने उनका शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर वाजिद शाह, तय्यब राईन, जावेद राईन, अब्दुल कलाम, शफ़ीक़ राईन, इमरान राईन, मौलाना मक़बूल, सिराज जोगी, नईम सिद्दीकी, सिराज राईन, इमरान अंसारी, शब्बीर अहमद, सलमान राईन, महमूद चौधरी, अशफाक राईन, रिजवान राईन, नदीम नवाब, रियाज राईन, मुक़तार मंसूरी, इरफान अंसारी, राजू गुड्डू, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *