भदोही। एसपी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने “ऑपरेशन दहन” विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) ने जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज 10 अभियोगों से जुड़े कुल 316.465 किलो अवैध मादक पदार्थ को नियमानुसार नष्ट कराया।read more:https://pahaltoday.com/american-president-under-siege/
डीसी द्वारा रविवार को विनिष्ट कराए गए माल में 316.400 किलो गांजा और 65 ग्राम डायजापाम शामिल है। इसकी कुल अनुमानित कीमत 1,63,40,000 रुपये आंकी गई है। नष्ट किया गया माल जनपद के 5 थानों, सुरियावां-2, ऊंज-1, भदोही-3, ज्ञानपुर-3 और दुर्गागंज-1 में दर्ज मुकदमों से संबंधित था। सभी मादक पदार्थ को मानक प्रक्रिया के तहत जनपद प्रयागराज के थाना हंडिया क्षेत्र अंतर्गत धानूपुर स्थित “संगम मेडीसर्व प्राइवेट लिमिटेड” के इन्सिनेटर के माध्यम से जलाकर नष्ट किया गया। यूपी डीजीपी द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। सर्वोच्च न्यायालय के मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण व निस्तारण संबंधी निर्देशों के क्रम में जनपद में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी गठित है। कमेटी के अध्यक्ष एसपी अभिनव त्यागी हैं, जबकि एएसपी शुभम अग्रवाल व सीओ ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा सदस्य हैं। लंबे समय से थानों में जमा अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण से जहां साक्ष्य सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी, वहीं दुरुपयोग की आशंका भी समाप्त हो गई है।