भदोही। जनपदीय पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो मोर्चों पर सख्त कार्रवाई की। शांति भंग के अंदेशा में 16 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 187 वाहनों का चालान कर 2,62,700 रुपए का समन किया गया। इस दौरान शांति भंग में 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के तहत की गई कार्रवाई में विभिन्न थानों से 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया गया। थाना ज्ञानपुर के उपनिरीक्षक ऐश खां ने ग्राम सराई राजपूतानी से 6 अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना गोपीगंज के उपनिरीक्षक नथुनी सिंह ने ग्राम जगन्नाथपुर से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया।read more:https://pahaltoday.com/india-withdraws-from-hosting-cop-33-a-major-signal-in-climate-diplomacy/ थाना औराई के उपनिरीक्षक गजानंद चौबे ने कस्बा औराई से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना ऊंज के उपनिरीक्षक उमेश कुमार ने चकप्रेमगिरी से 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना सुरियावां के उपनिरीक्षक योगेंद्र नाथ यादव ने ग्राम महजूदा से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। अभियान में 2 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 165 दोपहिया और 20 चारपहिया वाहनों सहित कुल 187 वाहनों का चालान कर 2 लाख 62 हजार 700 रुपए का समन किया गया। पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।