छाया पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित छाया पब्लिक स्कूल में खेलों में शक्ति वर्धक एवं प्रतिबंधित दवाओं के बढ़ते सेवन को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को खेलों में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों और इसके संबंध में होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गई।कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी(नाड़ा)के अधिकारी विकास कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।उन्होंने खेलों में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने बताया कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा का सेवन न करें। ऐसी दवाओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक होने के साथ-साथ खिलाड़ी के खेल जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में निष्पक्षता,अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व के बारे में जागरूक किया।साथ ही प्रतिबंधित दवाओं के सेवन पर होने वाली कार्रवाई और खिलाड़ियों के सामने आने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी दी।विद्यालय प्रबंधन ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ.अरुण त्यागी, अर्चना शर्मा,मोनिका सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *