सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ने रविवार को जनपद मुख्यालय पर आरक्षण दिवस के अवसर पर संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के संरक्षण को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि 26 जुलाई सामाजिक न्याय के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के संकल्प को कोल्हापुर के राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने इसी दिन लागू करते हुए आरक्षण व्यवस्था की शुरुआत की थी। बाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से सामाजिक न्याय की यह अवधारणा संविधान में जनअधिकार के रूप में स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि संविधान ही सामाजिक न्याय, समता और समान अवसरों की गारंटी देता है। यदि संविधान सुरक्षित रहेगा, तभी आरक्षण और लोकतांत्रिक अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने संविधान मानस्तंभ को सामाजिक न्याय और पीडीए की विचारधारा का प्रतीक बताते हुए इसे जनजागरण का माध्यम बताया।readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, विजय शंकर जायसवाल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, डॉ. केडी सिंह पटेल, रमेश कुमार बागी, सरदार पारब्रह्म सिंह, लल्लू भारती, अशोक पटेल, कृष कुमार बैसवार, गीता गौर, रानी रमेश सिंह यादव, शौर्य त्रिपाठी, प्रमोद कामता, पीयूष, सत्येंद्र ओझा, राधेश्याम, अफरोज खान, विक्की, अवनीश, लाल बिहारी बचोले, राजनाथ, अखिलेश, अंकित, रवि, सत्यम पांडेय, अजीत मौर्य, कृपा शंकर चैहान, छेदीलाल राजभर, रामशंकर वर्मा, फारूक अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।