युवाओं की गूंज से मोदी सरकार की नींद हराम: पुनिया

बाराबंकी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में छात्रों की विजय पर सतरिख नाका चौराहे स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से गांधी भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा तक शांतिपूर्ण विजय मार्च निकाला गया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जुलूस में शामिल पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने कहा कि जिस प्रकार निहत्थे छात्र-छात्राओ पर मोदी सरकार ने पुलिस के बल पर लाठियां भांजी है। वह खुलेआम लोकतंत्र की हत्या है। धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा सरकार का एक षडयंत्र है। आज पूरे देश केवल जंतर मंतर पर ही नही छात्राओ की गंूज देश के अन्य राज्यो में पहुंची है जिससे सरकार की नींदे हराम हो गयी है। पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने कहा कि यह तो आंदोलन की शुरूआत हुयी है अभी तो पेपर लीक पर एक त्यागपत्र हुआ है। अभी मोदी सरकार की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, किसानो की समस्याए, बेरोजगारी, हत्या एवं बलात्कार आदि पर नौजवानो और किसान व आमजनमानस का जिस दिन आन्दोलन शुरू हो गया उस दिन पूरी की पूरी मोदी सरकार को अपनी नाकामी को छुपाते हुये त्याग पत्र देने पर मजबूर होना पडेगा।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि वर्तमान सरकार में निहत्थे छात्रो, लाचार किसानो व देश की माताओ बहनो पर जिस प्रकार 12-13 सालो में लाठियां भांजी गयी वह इससे पहले कभी भी नही हुआ जब देश गुलाम था तब यह अत्याचार अंग्रेजो द्वारा किया गया था। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवला, शिव शंकर शुक्ला, नईम सिद्दीकी, के.सी श्रीवास्तव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, अजीत वर्मा, कोैशल किशोर वर्मा, अफाक अली, इरफान कुरैशी, रामहरख रावत सिकन्दर अब्बास रिजवी, विजयपाल गौतम, अजय रावत, पंकज यादव, सना मुही, देवेन्द्र सिंह मोनू, फरान किद्वाई, अरशद अहमद, शिवराज यादव, मुईनुद्दीन अंसारी, संजीव मिश्रा, तरूण चावला, राजेन्द्र सोनी, श्रीकान्त मिश्रा, रमेश कश्यप, संजीव मिश्रा, कमल भल्ला, तस्लीमन खान, प्रीति शुक्ला, शइस्ता अख्तर, गोपी, सद्दाम, संतशरण वर्मा, जयंत गौतम, शिव बहादुर वर्मा, रिंकू सोनी, मोनू वर्मा, शबनम वारिस, मुरलीधर, फरीद अहमद, मीरा गौतम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *