अधिकारीगण जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करेंः जिलाधिकारी

गाजियाबाद। प्रतिदिन की तरह जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी कार्यालय, कलैक्ट्रेट में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रणविजय सिंह और अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 श्री सौरभ भट्ट उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा लगातार अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों/आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया जाएं, इस सम्बंध में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिशा-निर्देश दिये गये हैं कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएं। जनसुनवाई के दौरान किसानों, संस्थाओं, निकायों के गणमान्य नागरिकों के द्वारा अपनी शिकायतें/ आवेदन जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *