गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मु0अ0सं0 141/26 धारा 69 बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।read more:https://pahaltoday.com/tragic-road-accident-in-payagpur-young-water-supplier-dies-family-in-shock/पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के क्रम में बुधवार को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग एवं तलाश वांछित में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त अम्बेडकर मूर्ति के पास बनी पुलिया के निकट मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विपिन कुमार पुत्र रामबली उर्फ राजबली राम निवासी ग्राम धरवां थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसे बहदग्राम हुण्डरही क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नोनहरा में मु0अ0सं0 141/26 धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य मय हमराह थाना नोनहरा शामिल रहे।